{"_id":"5ccb29cabdec220779073e5a","slug":"201556818378-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप व गर्म हवाओं से बाहर निकलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप व गर्म हवाओं से बाहर निकलना दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी व बारिश होने की संभावना जताई
अयोध्या। मई की शुरुआत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप व गर्म हवा लोगों को सहन नहीं हो रही है, इससे लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है तो वहीं रात भी गर्म होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने धूल भरी आंधी आने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
गुरुवार सुबह ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। सुबह 8 बजते-बजते धूप तल्ख होने लगी। 10 बजे के बाद पश्चिमी हवा ने रफ्तार भरी तो तल्ख धूप शरीर को झुलसाने लगी। अधिकतम तापमान 41.5 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर के चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, बजाजा समेत रोडवेज सहित प्रमुख स्थानों पर चहलपहल कम रही। दुकानों पर ग्राहक एवं दुकानदार पसीने से तरबतर दिखे, राहगीर भी गर्मी से बेहाल रहे। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं व घरों में पंखे और कूलर फर्राटा भरते रहे लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
शाम को भी गर्मी के तेवर कम नहीं हुए, उमस भरी गर्मी का कहर जारी रहा। एनडी यूनीवर्सिटी के डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी तीन दिन हलके बादल छाए रहेंगे, धूल भरी आंधी आ सकती है साथ ही हलकी बारिश भी हो सकती है।
फेनी को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
अयोध्या। बंगाल की खाड़ी में बने फेनी चक्रवात को लेकर प्रशासन ने विभिन्न विभागों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही किसानों को भी इसके मद्देनजर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में पुलिस, विकास, चिकित्सा, डीआईओएस, बीएसए, बिजली सहित अन्य विभागों से अपने स्तर से भी कार्यवाही कराने के लिए कहा है।
उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी के हवाले से कहा है कि फेनी से तीन मई को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा व तेज पुरवा हवा चलने की संभावना है। उन्होंने किसानों से फसलों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के लिए कहा है।