{"_id":"5bbce326867a55286329adb5","slug":"201539105574-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के टक्कर से पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के टक्कर से पति-पत्नी की मौत
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
फैजाबाद। इनायतनगर थाना क्षेत्र के फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दंपती ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बस को छोड़कर चाल व परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले ली है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव गुजरामऊ निवासी रामलखन (55) अपनी पत्नी रामावती (45) को बाइक पर बैठाकर मिल्कीपुर जा रहे थे।
इस दौरान चौराहा नंबर 5 पर बह्म बाबा के स्थान के पास एक रोडवेज की फैजाबाद डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस हलियापुर होकर गोरखपुर जा रही थी। हादसे के बाद दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घर में एक पुत्र-पुत्रवधू व एक पुत्री है। इनायतनगर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद बस का चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए, बस को कब्जे में ले लिया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।