{"_id":"5b94128c867a557ed4316c5d","slug":"201536430732-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से एसयूवी पलटी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से एसयूवी पलटी, दो की मौत
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली (फैजाबाद)। संतकबीर नगर से लखनऊ एयरपोर्ट हाजियों को लेने जा रही एक एसयूवी टायर फटने से अनियंत्रित होकर लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग के भेलसर ओवरब्रिज के पास पलट गई। शनिवार को सुबह करीब पांच बजे हुए हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
महफूज अहमद निवासी ग्राम बाघनगर थाना दुधारा जनपद संतकबीर के परिवारीजन हज यात्रा कर शनिवार की सुबह प्लेन से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने वाले थे। उन्हें लेने के लिए संतकबीरनगर से रात में ही एक एसयूवी पर सवार होकर महफूज, जावेेद, जाकिर हुसेन व मो. इब्राहिम लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकले।
इसी बीच भोर में करीब पांच बजे फैजाबाद के कोतवाली रुदौली के भेलसर ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय एसयूवी का टायर फट गया। इसके चलते तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरब्रिज से उतरते समय वाहन कई बार पलटते हुए डिवाइडर से टकरा कर रुक गया। हादसे से चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सीओ रुदौली अमर सिंह, कोतवाल विश्वनाथ यादव, चौकी प्रभारी भेलसर विनोद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन
कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां जाकिर हुसैन (35) व जावेद (28) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल महफूज अहमद (28) व मो इब्राहिम (52) को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया कि हादसे के बाद वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।