फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जल्द बनेगी राम की 153 फुट की प्रतिमा, सीएम करेंगे शिलान्यास : जोशी

जल्द बनेगी राम की 153 फुट की प्रतिमा, सीएम करेंगे शिलान्यास : जोशी

Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
जल्द बनेगी राम की 153 फुट की प्रतिमा, सीएम करेंगे शिलान्यास : जोशी
फैजाबाद। अयोध्या में 153 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाने की योजना तैयार है, जल्द ही मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। पिछला दीपोत्सव समारोह जल्दबाजी में हुआ था। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव की छटा अलौकिक होगी, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार दीपोत्सव में विदेशों से भी मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। ये बातें प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहीं। वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार शाम फैजाबाद पहुंचीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण में जुटा हुआ है। प्रदेश व केंद्र सरकार रामनगरी अयोध्या के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी के तहत अयोध्या में 300 करोड़ से विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है। आने वाले दिनों में अयोध्या अलग स्वरूप में दिखाई देगी। कहा कि अयोध्या के घाटों व राम की पैड़ी के सुंदरीकरण समेत कई काम चल रहे हैं। कहा कि बुद्ध सर्किट के तहत कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की घोषणा हो चुकी है। कुंभ को लेकर इलाहाबाद, वाराणसी व लखनऊ में पर्यटन का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed