{"_id":"5b479bbb4f1c1bc1248b6149","slug":"201531419579-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआरआई मशीन ने पकड़ी 56.37 लाख की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआरआई मशीन ने पकड़ी 56.37 लाख की बिजली चोरी
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमआरआई मशीन से पकड़ी 56.37 लाख की बिजली चोरी
फैजाबाद। मध्यांचल विद्युत वितरण खंड की मंडल यूनिट ने एमआरआई मशीन के जरिए 56.37 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। पावर कॉरपोरेशन ने 10 किलो वाट व उससे अधिक क्षमता वाले 56 उपभोक्ताओं के मीटर को एमआरआई मशीन के जरिए चेक किया है।
इसमें 25 उपभोक्ताओं की ओर से बिजली चोरी किए जाने के बात साबित हुई है। पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर एके सिंह ने इन उपभोक्ताओं से 56.37 लाख रुपये रिकवरी करने के आदेश जारी किए हैं।
पावर कॉरपोरेशन की ओर से अधिक भार क्षमता वाले अपने उपभोक्ताओं के मीटरों की चेकिंग करने के आदेश जारी किए थे। इसमें एमआरआई की एक विशेष मशीन से जांच की जानी थी।
विज्ञापन
मुख्यालय के निर्देश के अनुसार मंडल के चार जनपदों के 10 किलो वाट या उससे अधिक भार क्षमता वाले 56 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया था। इसमें सभी उपभोक्ताओं के मीटर को एमआरआई मशीन से चेक किया गया ।
इसमें 25 उपभोक्ताओं की ओर चोरी किए जाने की बात सामने आई। इसमें हजारों यूनिट का हेरफेर व 56.37 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया। पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर एके सिंह ने सभी 25 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करते हुए धनराशि की जमा किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है।
मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के चीफ इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि 10 किलो वाट या उससे अधिक वाले 56 उपभोक्ताओं के मीटर एमआरआई मशीन से चेक किए हैं। इनमें 25 उपभोक्ताओं के मीटर से चोरी की बात सामने आई है। सभी से 56.37 लाख रुपये की रिवकरी किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।