{"_id":"5b3e64cb4f1c1b56238b4b52","slug":"201530815691-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में स्थायी बैरीकेडिंग की होगी व्यवस्था, मांगा स्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में स्थायी बैरीकेडिंग की होगी व्यवस्था, मांगा स्टीमेट
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू में स्थायी बैरीकेडिंग की होगी व्यवस्था
फैजाबाद। सरयू में स्नान के दौरान डूबने से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरयू में स्थायी बैरीकेडिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। सरयू के स्नान घाटों पर दो महीने में ही कई लोगों की मौतें स्नान करते समय डूबने से हो चुकी है। जिला प्रशासन ने इसे रोकने के लिए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत सरयू के घाटों पर स्थायी बैरीकेडिंग कराए जाने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग से स्थाई बैरिकेटिंग कराने के लिए इस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। स्थायी रुप से होने वाली यह बैरीकेडिंग ड्रम, जंजीर व कांटे से कराई जाएगी। बैरीकेडिंग के साथ सरयू नदी पर बने दोनों पुलों के दोनों और जाल से पूरा कवर किया जाएगा ताकि कोई जनहानि न होने पाए।
लखनऊ की तर्ज पर बनेगी सिविल डिफेंस टीम
फैजाबाद। लखनऊ की तर्ज पर जनपद में सिविल डिफेंस टीम का गठन कराया जाएगा। इसमें जिले के उत्साही व समाज सेवा में लगे लोगों को शामिल किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में सिविल डिफेंस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन की मदद करेगी। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि टीम को उपकरण जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा। टीम में शामिल होकर स्थानीय लोग हर तरह से मदद कर सकते हैं। जिला प्रशासन व टीम के सदस्यों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से लोग आपस में जुड़ेंगे और संदेश मिलते ही मदद के लिए घटनास्थल के लिए रवाना होंगे।