फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रेल ट्रैक पर गिरा पेड़, बेपटरी हुई उत्सर्ग एक्सप्रेस

रेल ट्रैक पर गिरा पेड़, बेपटरी हुई उत्सर्ग एक्सप्रेस

Wed, 27 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर गिरा पेड़, बेपटरी हुई उत्सर्ग एक्सप्रेस
रेल ट्रैक पर गिरा पेड़, बेपटरी हुई उत्सर्ग एक्सप्रेस
विज्ञापन

फैजाबाद। आंधी-पानी के दौरान सोमवार देर रात दो बजे फर्रुखाबाद से छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस सलारपुर स्टेशन से पहले ट्रैक पर गिरे एक पीपल से रुकते-रुकते टकरा गई। हादसे में इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। इसे लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल विभाग के कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे की मेहनत के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे इंजन को पटरी पर लाकर यातायात बहाल किया। इस दौरान छह ट्रेनें लेट हुईं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी अनुसार सोमवार/मंगलवार की देर रात गाड़ी नंबर-18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से फैजाबाद होकर छपरा जा रही थी। रात करीब दो बजे ट्रेन सोहावल से अगला स्टेशन सलारपुर पहुंची ही थी कि सलारपुर गेट नं. 127सी/2 के पास आंधी-पानी की वजह से एक पीपल का पेड़ रेल पटरी पर पड़ा देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। गाड़ी रुकते-रुकते पेड़ से जा टकराई और इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की सूचना रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने पांच घंटे की मेहनत के बाद सुबह 7:20 बजे इंजन को पटरी पर चढ़ाया, तब ट्रेन आगे रवाना हो सकी। इस घटना की वजह से इस रूट से आने जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें लेट हुई। सेक्शन इंजीनियर राजकुमार ने बताया आंधी से पीपल का पेड़ उखड़कर रेल ट्रैक पर गिरा था, जिसकी वजह से उत्सर्ग ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया था। सहायक स्टेशन मास्टर सोहावल मो. कयूम ने बताया सलारपुर के पास रूट पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के नाते करीब चार घंटे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुई प्रभावित
दिल्ली से फैजाबाद आ रही फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटा लेट पहुंची। इसके अलावा सियालदह एक्सप्रेस, बरेली फास्ट पैसेंजर, फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर समेत कई गाड़ियां दो से चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed