फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या के सांस्कृतिक विकास को गंभीर दिखे कोकजे

अयोध्या के सांस्कृतिक विकास को गंभीर दिखे कोकजे

Tue, 24 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या के सांस्कृतिक विकास को गंभीर दिखे कोकजे
अयोध्या में कुंडों व पौराणिक स्थलों के जीर्णोद्धार जरूरी : कोकजे
विज्ञापन

अयोध्या। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ाने के लिए अयोध्या में कुंडों व पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार जरूरी है। जिससे पर्यटकों का रुझान अयोध्या की ओर बढे़ और यहां की संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो। वह मंगलवार सुबह अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आवास पर अयोध्या के सांस्कृतिक विकास पर चर्चा कर रहे थे।
महापौर ऋषिकेष उपाध्याय ने बताया कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे के साथ कई सार्थक बिंदुओं पर वार्ता हुई। जिसमें अयोध्या में कुंडो व पौराणिक स्थलों का जीणोद्धार व श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर भी विचार हुआ। अयोध्या स्वच्छ व सुंदर हो इस पर विचार किया गया। इसके साथ में कई अन्य बिंदुओं को लेकर भी गहन चर्चा की गयी। महापौर ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद कोकजे सुबह नौ बजे करीब रवाना हो गए। इस दौरान विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय, संगठन मंत्री दिनेश चंद्र, केंद्रीय मंत्री पंकज सिंह, महंत रामकुमार दास, पुजारी रमेश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सबके सहयोग से अयोध्या में बनेगा राममंदिर
अयोध्या। विश्वहिंदू परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने सोमवार देर शाम संघ, भाजपा व विहिप के आनुषांगिक संगठनों के साथ परिचयात्मक बैठक की। विहिप सुप्रीमो ने कहा कि सबके सहयोग से अयोध्या में राममंदिर बनेगा। कहा कि, विहिप का एजेंडा वही है, केवल पदाधिकारियों में परिवर्तन हुआ है। विहिप अपनी सभी एजेंडों पर लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संघ एवं हिंदुत्व से मेरा गहरा नाता है। बताया कि इस बैठक का उद्देश्य मात्र नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के मिलन का है, कई ऐसे हैं जो रामजन्मभूमि का आंदोलन शुरू हुआ तब से आज तक इस आंदोलन का हिस्सा हैं, उनका अनुभव भी साथ लेकर चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार, विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय, सांसद लल्लू सिंह, विहिप के संगठन मंत्री दिनेशचंद्र, संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. अनिल मिश्र, विभाग प्रचारक अमरनाथ, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, अयोध्या विधायक वेद गुप्ता, विधायक रूदौली रामचंद्र यादव, विधायक गोसाईगंज खब्बू तिवारी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed