फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वृक्षारोपण से जिले में बढ़ा 7 वर्ग किमी वन्य क्षेत्र

वृक्षारोपण से जिले में बढ़ा 7 वर्ग किमी वन्य क्षेत्र

Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
वृक्षारोपण से जिले में बढ़ा 7 वर्ग किमी वन्य क्षेत्र
पौधरोपण से जिले में बढ़ा सात वर्ग किमी. वन्य क्षेत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। पर्यावरण के लिहाज के अच्छी खबर है। जिले के वन्य क्षेत्र में सात वर्ग किमी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सेटेलाइट से ली गई तस्वीर में यह खुलासा हुआ है। यह सर्वे हर दो साल पर होता है। यहां तेजी से बढ़ रही हरियाली के पीछे वन विभाग के अफसर सरयू और गोमती जैसी नदियों की वजह से बेहतर जलवायु मानते हैं। डीएफओ का कहना है कि नदियों की कक्षार से नमी के कारण पांच साल में हुए पौधरोपण का यह सकारात्मक परिणाम आया है।

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फैजाबाद जिले की कुल भौगोलिक एरिया 2341 वर्ग किमी. है। यहां की कुल जनसंख्या 2011 की गणना के अनुसार 24 लाख 70 हजार 996 है। यहां कुल वन्य क्षेत्र 86 वर्ग किमी. है। इसमें अति घना जंगल 6 वर्ग किमी. व मध्यम घना वन्य क्षेत्र 10 वर्ग किमी. है। जबकि खुला वन्य क्षेत्र 70 वर्ग किमी. है। सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों के बाद जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 7 वर्ग किमी. वन्य क्षेत्र बढ़ा है। डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह कहते हैं कि यह परिणाम पांच साल में हुए कुल करीब 7 हजार 5 सौ हेक्टेयर वृक्षारोपण का परिणाम है। हर साल डेढ़ हजार हेक्टेयर वृक्षारोपण होने का औसत है। एक वर्ग किमी में 100 हेक्टेयर होता है। ऐसे में सारे नुकसान के बाद 7 वर्ग किमी हरियाली में वृद्धि हुई है। इसकी वजह नम क्षेत्र है, जबकि शुष्क क्षेत्र वाले बुंदेलखंड व मिर्जापुर इलाके में वन क्षेत्र घटा है। यहां सरयू व गोमती जैसी नदियों के कारण जलवायु अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed