{"_id":"5aa188c44f1c1bb0758b4605","slug":"201520535748-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र राम नवमी मेले में लगाई गईं 100 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र राम नवमी मेले में लगाई गईं 100 बसें
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चैत्र राम नवमी मेले में लगाई गईं 100 बसें
फैजाबाद। चैत्र राम नवमी मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 बसों का बेड़ा उतारा जाएगा। मंडल के विभिन्न जिलों के लिए बसों का आवंटन कर दिया गया है। मेले के मद्देनजर अयोध्या के हनुमान गुफा के पास अस्थायी बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने निर्देश जारी किया है।
उन्होंने बताया कि चैत्र राम नवमी मेला 18 से 25 मार्च के मध्य संपन्न होगा। मुख्य तिथि 25 मार्च है। मेले में बड़ी संख्या में लोग अयोध्या/फैजाबाद के लिए आते है। यातायात की सुविधा के लिए क्षेत्र की शत-प्रतिशत बसों का ऑनरोड रखा जाना आवश्यक है। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को किसी भी तरह का अवकाश केवल अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर नहीं दिया जाएगा। बताया कि श्रद्धालु 23 मार्च से अयोध्या आना शुरू हो जाएंगे। वापसी 27 मार्च तक होती रहेगी। इसके लिए फैजाबाद डिपो को 43 बसें, सुल्तानपुर डिपो को 35 बसें, अकबरपुर डिपो को 12 बसें और अमेठी डिपो को 10 बसों का आवंटन किया गया है। सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों का मेला क्षेत्र में भेजते हुए मेला प्रभारी से संपर्क करने के लिए चालकों/परिचालकों को निर्देशित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में सभी बसे अयोध्या बाईपास फोरलेन पुल से नयाघाट के लिए प्रवेश करेंगी, और पुराना पुल जब तक खुला रहेगा तब तक उनकी निकासी पुराना पुल होते हुए कटरा की ओर होगी। नया घाट पुराना पुल बंद होने की स्थिति में उसी मार्ग से बाहर आएंगी। कहा कि बसें कटरा की ओर से मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगी।
बताया कि अयोध्या में हनुमान गुफा के पास नयाघाट से पहले अस्थाई बस स्टेशन सड़क के किनारे बनाया जाएगा। यह स्टेशन 23 से 27 मार्च तक संचालित होगा। इसके प्रभारी कुशेन्द्र सिंह यातायात अधीक्षक सुल्तानपुर होंगे। 24 मार्च को शाम सात बजे से मेले में लगी समस्त बसें हनुमान गुफा से फोरलेन पुल की ओर मुख्य मार्ग पर एक लेन में पार्क होगी। देवीपाटन क्षेत्र के गोंडा एवं बहराइच डिपो और गोरखपुर क्षेत्र के गोरखपुर, बस्ती एवं सिद्धार्थनगर डिपो से भी आवश्यकतानुसार बसों का संचालन किया जाएगा। बताया कि अयोध्या से सुल्तानपुर, अकबरपुर, भिटरिया और जगदीशपुर के लिए बसें नयाघाट बस स्टेशन से संचालित की जाएगी। इसका संचालन अविनाश चंद्र सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फैजाबाद करेंगे। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अविनाश चंद्र सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मेला अधिकारी नामित किया गया है। मेले में अधिकांश यात्री गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, भिटरिया से आते है। कहा कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने-अपने डिपो में रहकर यात्रियों के दबाव को ध्यान मे रखते हुए बसों का संचालन करेंगे।