{"_id":"5a64c7f04f1c1b8c268b5a3b","slug":"201516554224-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में विदेशी कलाकार करेंगें रामलीला मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में विदेशी कलाकार करेंगें रामलीला मंचन
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी कलाकार 24 व 25 को करेंगे रामलीला मंचन
अयोध्या। राम के अनुयायी विदेशी कलाकार अयोध्या में रामलीला मंचन करेंगे, जिसमें मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया के भी कलाकार शामिल होंगे। इंडोनेशिया एक इस्लामिक देश है मगर वहां के लोगों में राम के प्रति अगाध प्रेम है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद नई दिल्ली द्वारा देश भर में आशियान देशों का रामायण महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 व 25 जनवरी को विदेशी रामलीला मंचन का आयोजन अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन में किया गया है। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह ने बताया कि 24 जनवरी की शाम 6 बजेे थाईलैंड की रामलीला होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता शामिल होंगे। 25 जनवरी को कंबोडिया व मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह करेंगे। संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ ने बताया कि थाईलैंड की लीला मंडली में 12, इंडोनेशिया की मंडली में 7 व कंबोडिया की मंडली में 11 कलाकार शामिल होंगे। आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।