{"_id":"5a6241194f1c1b1d368b5616","slug":"201516388633-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय परीक्षाएं टली, अब 23 से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय परीक्षाएं टली, अब 23 से होगी
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय परीक्षाएं टली, अब 23 से होगी
फैजाबाद। शीतलहर के कारण बंद किए स्कूलों में शुक्रवार से घोषित परिषदीय परीक्षाएं अब टल गई हैं। ये परीक्षाएं अब सोमवार से शुरू होंगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेशित किया है। मालूम हो कि परिषदीय विद्यालयों में द्वितीय सत्र परीक्षा शुक्रवार से आयोजित की गई थी। इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई थी। जबकि जिलाधिकारी की ओर से कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित था। जिसको लेकर सभी शिक्षक संगठनों ने परीक्षा टालने की मांग की थी। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि अब शुक्रवार को आयोजित परीक्षा को 23 जनवरी व शनिवार को होने वाली परीक्षा को 25 जनवरी को संपन्न कराया जाएगा। शेष प्रविष्टियां यथावत रहेंगी। समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शीतकालीन अवकाश होने की वजह से यह परीक्षा संशोधित की गई है।