फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आरक्षण में उलझी सियासत

आरक्षण में उलझी सियासत

Thu, 21 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण में उलझी सियासत
फैजाबाद। सियासत नगर निगम चुनाव के पहले आरक्षण में उलझ गई है। वार्ड के बदले दायरे और प्रस्तावित आरक्षण ने दिग्गजों के माथे पर शिकन डाल दी है। मैदान में जाने के पहले संभावित उम्मीदवार लोगों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। वे अपने वार्ड के साथ आसपास की सीटों पर भी नजर गड़ाए हैं।
विज्ञापन


अयोध्या व फैजाबाद नगर पालिकाओं को मिलाकर नगर निगम बना। फैजाबाद पालिका को एक यूूनिट मानकर 29 वार्डों में एससी, बीसी और महिलाओं के लिए आरक्षण होता था तो अयोध्या के 25 वार्डों में एसएसी, बीसी और महिलाओं के लिए आरक्षण किया जाता था।
विज्ञापन


फैजाबाद में 10 वार्ड तो अयोध्या में आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अयोध्या और फैजाबाद को मिलाकर बने नगर निगम को एक यूनिट मानकर आरक्षण किया जाएगा तो परिदृश्य पहले से बिल्कुल बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों की जनगणना बदलेगी, स्वाभाविक है कि इसके आधार पर आरक्षण से शहर के वार्डों से तस्वीर बदलेगी। पंचायत और निकायों में आरक्षण के लिए चक्रीय अनुक्रम लागू होने पर भी सियासी दिग्गज वार्डों के आरक्षण का आंकलन कर लेते थे, लेकिन निगम की 60 सीटों के लिए पहली बार होने वाले आरक्षण का आंकलन भी उनके लिए कठिन है।

ऐसे में वार्ड के परिसीमन के बाद प्रस्तावित आरक्षण ने पार्षद पद के उम्मीदवारों को उलझन में डाल दिया है। यहां किसी एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे निगम क्षेत्र में हालात ऐेसे ही हैं। निवर्तमान सभासद और निकाय चुनाव के सियासी दिग्गजों ने प्रचार का नया फंडा अपना लिया है।


वह अपने वार्ड के साथ जिन वार्डों पर समीकरण पक्ष में दिखाई पड़ रहा है इन सबको साधने का अचूक हथियार इस्तेमाल करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं। दूसरी सीटें आरक्षण की फेहरिस्त में उनके वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुई तो वह पत्नी या किसी करीबी को मैदान में उतारकर निकाय की सियासत बनाए रखने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed