फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तीन महिलाओं की चोटी कटी

तीन महिलाओं की चोटी कटी

Sun, 03 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
तीन महिलाओं की चोटी कटी
तीन महिलाओं की चोटी कटी
विज्ञापन

-रौनाही, बीकापुर व अयोध्या के रामजन्म भूमि थाना क्षेत्र में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक ही युवती की सप्ताह के भीतर दोबारा चोटी कटने की बात सामने आई है। बीते गुरुवार को 19 वर्षीय सरोजा पुत्री रामबरन निवासी बड़ागांव की चोटी रात में घर मे खाना परोसते समय कट गई थी, रविवार को भी उसी समय उसकी चोटी घर के भीतर ही कट गई। लड़की के पिता राम बरन ने बताया कि चोटी कटने के बाद उसे चक्कर आया और बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया।

दूसरी घटना के अंतर्गत बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर 30 वर्षीय महिला की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी निवासी सुशीला पत्नी बृजमोहन शनिवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद चारपाई पर सोने जा रही थीं, इसी दौरान चक्कर आने पर गिर पड़ीं। परिजनों ने देखा तो बगल में सिर के बाल कटकर पड़े थे। परिजनों द्वारा बेहोशी की हालत में सुशीला को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक सतीश चंद्रा ने बताया कि उपचार के बाद रविवार सुबह महिला को घर भेज दिया गया। वहीं, तीसरी घटना में चोटी कटने के संदेह में अयोध्या के रामजन्म भूमि थाना क्षेत्र के चक्रतीर्थ मोहल्ले की एक युवती बेहोश हो गई, परिजनों ने उसे तत्काल श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार की दोपहर धर्मा यादव पत्नी अमरजीत यादव के सिर के सामने के कुछ बाल गायब हो गए, वह चोटी कटने के संदेह में बेहोश हो गईं, परिजनों ने उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने पुलिस ने चोटी कटने की घटना से इन्कार किया और परिजनों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed