{"_id":"59a310bb4f1c1b89548b45ee","slug":"201503858875-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद को लेकर अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद को लेकर अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद को लेकर अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
- डीएम ने की अफसरों के साथ बैठक, बनाई गई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बकरीद को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। इसके लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पहले से तैयारी की जाए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि ईदुज्जुहा का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। प्रमुख मस्जिदों/ईदगाहों में ईदुज्जुहा की नमाज सामूहिक रूप से अदा की जाएगी। कहीं-कही मस्जिदों में कम जगह होने के कारण लोग मस्जिदों एवं ईदगाहोें के सामने सड़कों आदि पर भी नमाज अदा करते हैं इसलिए मस्जिदों एवं नमाजियोें के आवागमन मार्गों पर विशेष सतर्कता रखी जाएगी। संवदेनशील स्थानों पर चैाकसी और जिले में सौहार्द्र का वातावरण कायम रहे। इसीलिए समुचित प्रबंध पहले से सुनिश्चित कर लिए जाएं ताकि त्यौहार पर अमन चैन कायम रहे।
उन्होंने कहा कि रेजीडेंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में सद्भावना एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। देखें कि कहीं ईदगाह अथवा नमाज पढ़ने के स्थल पर कोई विवाद तो नहीं है। शांति कमेटी की बैठकें की जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर फैजाबाद नगर और अयोध्या नगर क्षेत्र में तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन संपूर्ण जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए उत्तरादायी होंगें। सफी के लिए निकायों के साथ कैंट बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी गई। पेयजल सफाई, चूना छिड़काव के लिए कहा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम से अपेक्षा की गई कि ईदगाह सिविल लाइन पर होने वाली नमाज की भीड़ के दृष्टिगत रोडवेज बसों को स्डैंट से पूरब की तरफ न भेजें। पावर कारपोरेशन से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
डीएम ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर जोनल मजिस्ट्रेट विन्ध्वासिनी राय अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर को फैजाबाद व अयोध्या क्षेत्र, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व मदन चंद दुबे को तहसील सोहावल, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन शिव कुमार शर्मा को तहसील रुदौली, सहायक अभिलेख अधिकारी राजाराम को तहसील मिल्कीपुर और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को तहसील बीकापुर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। भदरसा, मिर्जापुर, अमसिन, दर्शननगर, अमानीगंज, शाहगंज सहित अन्य सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियाें को संयुक्त रूप से 31 अगस्त तक शांति समिति की बैठक करने के लिए कहा गया है। बैठक में सीडीओ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारीगण और नागरिक मौजूद थे।
प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करने का निर्देश
- बकरीद की तैयारियों पर शांति कमेटी की बैठक
मवई। बकरीद त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मवई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक की। उप जिलाधिकारी रुदौली गिरजेश कुमार चौधरी ने कहा कि बकरीद पर कोई भी नई परम्परा कायम नहीं होने दी जाएगी। कुर्बानी के लिए प्रतिबंधित जानवर का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा, इसमें लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष को इधर-उधर न फेंकने की अपील की। कहा कि कुर्बानी के समय पर्दा ढक कर रखें। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से सहयोग की व लोगों से बकरीद के दिन सुअरों को बांध कर रखने की अपील की। इस अवसर पर उप निरीक्षक टीपी सिंह, गजेन्द्र खरवार, बाबा बाजार चौकी इंचार्ज रमापति सिंह, मैनुद्दीन, लियाकत अली खान, मो. तौसीफ खान, सरवन यादव, उबैद अहमद आदि मौजूद रहे।