{"_id":"5998794f4f1c1bcc618b4871","slug":"201503164751-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में सादी वर्दी में रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में सादी वर्दी में रहेगी पुलिस
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा में सादी वर्दी में रहेगी पुलिस
-छोटी से छोटी घटना को प्रशासन के संज्ञान में लाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह और श्री गणेश पूजा के लिए स्थापित होने वाले पूजा पंडाल व शोभायात्रा में सादी वर्दी में पुलिस के जवान और महिला पुलिस की तैनाती की जा रही है। त्योहार को शांति और सद्भावना के बीच मनाए जाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
डीएम व एसएसपी के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। पूजा पंडाल व शोभा यात्रा में सादे वर्दी में तैनात पुलिस के जवान व महिला पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। शोभा यात्रा के साथ व पूजा पंडाल के आस-पास गोपनीय रूप से हाईटेक मोबाइल व वीडियो कैमरे से निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी घटना में संलिप्त लोगों की पहचान की जा सके। एसपीओ की तैनाती की जा रही है। दोनों अफसरों ने संयुक्त रूप से सभी से अपील की है कि त्योहार को शांति, सद्भाव और भाईचारे के वातावरण में मनाए। किसी प्रकार अफवाहों पर ध्यान न दें। अपने क्षेत्र की छोटी सी छोटी घटना के बारे में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी बताएं।