फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   या देवी सर्वभूतेषु, मातृ रूपेण संस्थिता...

या देवी सर्वभूतेषु, मातृ रूपेण संस्थिता...

Thu, 11 Apr 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
या देवी सर्वभूतेषु, मातृ रूपेण संस्थिता...
मातारानी के द्वारे, खूब लगे जयकारे
विज्ञापन

अयोध्या। रामभक्ति के साथ-साथ जुड़वा नगरी शक्ति उपासना में भी डूबी हुई है। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को देवी मंदिरों में उमड़े भक्तों ने माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मां के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। मंदिरों में सुबह से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। नवरात्र पर जुड़वा नगरी में चहुंओर शक्ति उपासना की धूम है। देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख देवी मंदिरों बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, जालपा देवी, शीतला माता, मां हट्ठी महारानी, मरी माता मंदिर आदि में सुबह से देर शाम तक दर्शन-पूजन को भक्तों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को बड़ी देवकाली मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।


वहीं, छोटी देवकाली मंदिर में रात में मां की 1051 बत्ती की महाआरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी शक्ति उपासना की धूम मची है। मवई के कामाख्या मंदिर में सुबह-शाम दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed