फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में दो दिन मनेगी रामनवमी

रामनगरी में दो दिन मनेगी रामनवमी

Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रामनगरी में दो दिन मनेगी रामनवमी
दो दिन मनाई जाएगी रामनवमी
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में रामनवमी का पर्व इस बार दो दिन मनाया जाएगा। कुछ मंदिरों में 25 तो कुछ भी 26 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिरों में कथा-पूजन की धूम रहेगी। मुख्य कार्यक्रम कनक भवन में होगा। उधर, नवरात्र पर्व को लेकर शहर के तमाम देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां के दरबार सजने लगे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होने लगी है। नवमी तिथि के क्षय होने से इस बार आठ दिन के ही नवरात्र होंगे।
चैत्र नवरात्र से नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। साल में दो नवरात्र वासंतिक एवं शारदीय मनाए जाते हैं। इस वर्ष वासंतिक नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। पंडित कौशल्यानंद वर्धन के मुताबिक नवमी का क्षय है, इसलिए नवरात्र आठ दिनों का होगा। पहला और आखिरी नवरात्र रहने वाले 24 को व्रत रहें, जबकि रामनवमी व्रत रखने वाले 25 को व्रत कर सकते हैं।
विज्ञापन

श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि उदया तिथि को ध्यान में रखकर रामनवमी मनाई जाएगी। इस हिसाब से रामनवमी 26 मार्च को मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा। जानकारी के अनुसार कनकभवन, दशरथ महल, लाल साहब दरबार समेत कुछ मंदिरों में 25 को जबकि मणिरामदास की छावनी, श्रीरामबल्लभाकुंज, पत्थर मंदिर, डांडिया मंदिर समेत कुछ मंदिरों में रामनवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश स्थापना का मुहूर्त
पंडित कौशल्यानंद वर्धन ने बताया कि मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश स्थापना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही की जाती है। इस बार प्रतिपदा शाम 6:32 तक रहेगी। ऐसे में आप शाम तक कलश स्थापना कर सकते हैं। कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त 18 मार्च को सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 तक रहेगा। इसके अलावा एक और शुभ मुहूर्त सुबह 8:58 बजे से सुबह 10:54 बजे तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed