{"_id":"5a6f57994f1c1b7d268b72c1","slug":"191517246361-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से स्टांप बेचने व बैनामा लिखने पर भी लगेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्टांप बेचने व बैनामा लिखने पर भी लगेगी पाबंदी
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से स्टांप बेचने व बैनामा लिखने पर पाबंदी
फैजाबाद। अधिवक्ता विजय सिंह के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से वकील आक्रोशित हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने पूरी तरह से न्यायिक कार्य से विरत रहकर पुलिसिया लापरवाही पर विरोध जताया। मंगलवार से स्टांप बेचने व बैनामा लिखने पर पाबंदी का एलान किया गया। वकीलों का सहयोग करने वाले मुंशी और टाइपिस्टों के काम करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पखवारे भर पहले अधिवक्ता विजय सिंह व शशि कुमार पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसएसपी से इस मसले पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की कई चक्र वार्ता हुई है। सोमवार को वकीलों के अदालतों पर जाने में पूरी तरह से पाबंदी रही। न्यायिक काम काज पूरी तरह से ठप रहा। मुंशी भी अदालतों पर नहीं जा सके। अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने बताया कि मंगलवार को स्टांप वेंडर भी स्टांप नहीं बेच सकेंगे। बैनामा लिखने पर भी पाबंदी लगाई गई है। बैनामा लिखने वाले दस्तावेज नवीस के खिलाफ बार कार्रवाई करेगा।