फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   निकाय चुनाव के वोटों की गिनती को मतगणना स्थल तय

निकाय चुनाव के वोटों की गिनती को मतगणना स्थल तय

Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के वोटों की गिनती को मतगणना स्थल तय
फैजाबाद। निकाय चुनाव में वोटों की गिनती के लिए मतगणना स्थलों का चयन कर लिया गया है। इन्हीं स्थलों पर ईवीएम और बैलेट बाक्सों को स्ट्रांग रूमों में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम अयोध्या व नगर पंचायत गोसाईगंज के लिए डाले गए वोटों की गिनती राजकीय इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। जीआईसी के मतगणना स्थल का अफसरों ने निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम अयोध्या में ईवीएम द्वारा मतदान संपन्न होने के बाद जीआईसी के कक्ष संख्या 27, 28 व 29 को चिन्हित किया गया है।

गोसाईगंज में मतपत्र के द्वारा मतदान के बाद बैलेट बाक्स को कक्ष संख्या पांच में सुरक्षित रखा जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चंद्र दूबे ने बताया कि इन कक्षों को कोषागार की तरह स्ट्रांग रूम बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कक्षों को हर तरफ से खिड़की व दरवाजों को सील पैक कराया जा रहा है। नगर पालिका रूदौली की मतगणना हिंदू इंटर कॉलेज रूदौली, नगर पंचायत भदरसा की मतगणना सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज और नगर पंचायत बीकापुर की मतगणना तहसील बीकापुर में बने नए भवन में कराई जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक ईवीएम व बैलेट बाक्स की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसरों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed