फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बाजार में छाया नवरात्र का जोश, महंगाई बेअसर

बाजार में छाया नवरात्र का जोश, महंगाई बेअसर

Wed, 20 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाजार में छाया नवरात्र का जोश, महंगाई बेअसर
फैजाबाद। नवरात्र का पर्व बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। शहर से लेकर देहात तक शारदीय नवरात्र को लेकर उत्साह है। महंगाई फलों व व्रत सामग्री पर दिख रही है, लेकिन पर्व के जोश में असर नदारद है।
विज्ञापन


लोग भक्ति भाव से कलश स्थापना, व्रत व मां के स्वागत को उत्साहित हैं। मंदिरों में साफ-सफाई कर सजाया जा रहा है। बाजारों में देर शाम तक पूजा सामग्री, फलाहार व फल के ठेलों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


कुछ मेवे व फलों को छोड़कर दूसरे सभी सामानों की लागत पिछले साल की अपेक्षा कुछ कम है या बराबर है। पूजा सामग्रियों से लेकर फलाहार के सामानों तक खरीदारों की भीड़ दुकानों पर जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की आस्था के आगे मंहगाई भी बेअसर रही। पूजा सामग्रियों के अलावा फलाहार व माता को भोग लगने वाले सामानों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।

चौक के दुकानदार जकी हसन ने बताया कि इस बार महंगाई तो है, लेकिन पूजा के सामानों में मामूली अंतर है। फलाहार में प्रयोग होने वाले केला, सेब, काजू, छुआरा, किसमिस, साबूदाना, मखाना मंहगा हुआ है। चिरौंजी, सिंघाड़ा आटा, मूंगफली के दाम पिछले साल से भी कम हैं।

सजावट भी हो गई महंगी
पूजा सामग्रियों के साथ कई अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं, यहां तक मजदूरों का भी दाम बढ़ गया है। इसकी वजह से माता के दरबार की सजावट भी महंगी हो गई है।
-हरिमयंक तिवारी

मां ही सारी दिक्कतें दूर करेंगी
महंगाई की मार पूजा पर है, लेकिन यह भारी नहीं लग रही। मां के प्रति सच्ची लगन और सच्चा भाव है तो महंगाई इसमें बाधक नहीं होगी। मां ही पूजा की दिक्कतें दूर करेंगी और कई गुना फल देंगी।

-मोनिका सिंह

त्योहारों पर महंगाई स्वाभाविक
महंगाई की मार तो त्योहार पर पड़नी ही है। फल, मेवे, फलाहार और पूजन सामग्रियों के रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आया है। नवरात्र पर कुछ वस्तुएं मंहगी हुई तो कुछ सस्ती भी। श्रद्धा, भक्ति का मामला है, इसलिए आंकलन नहीं किया।
-अर्जुन यादव

बीते नवरात्र और आज का बाजार (प्रति किलो)
सामान बीते नवरात्र का भाव आज का भाव
सेब 65-80 रु. 80-100
अनार 70-90 रु. 70-80
पपीता 30-40 रु. 35-40
मुसम्मी 40-50 रु. 50
आलू 18-20 रु. 10-25
केला (दर्जन) 30-40 रु. 40-50
किसमिस 140-150 रु. 220
छुआरा 100-120 रु. 140
नारियल 20 रु. 30
काजू 700-800 रु. 900
बादाम 700-800 रु. 700-800
चिरौंजी 950-1000 रु. 800
साबूदाना छोटा 70-80 रु. 100
सिंघाड़ा आटा 150-160 रु. 100
कुट्टू आटा 150-160 रु. 140
कुट्टू दलिया 100-120 रु. 140
रामदाना 90-100 रु. 90-100
मखाना 350-400 रु. 400-450
मूंगफली 90-100 रु. 80-90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed