फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रीगणेश पूजा के साथ मूर्ति विसर्जन बनीं रणनीति

श्रीगणेश पूजा के साथ मूर्ति विसर्जन बनीं रणनीति

Sat, 19 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
श्रीगणेश पूजा के साथ मूर्ति विसर्जन बनीं रणनीति
त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने को प्रशासन ने की बैठक
विज्ञापन

फैजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के बाद मूर्ति विसर्जन और गणेश विनायक चतुर्थी के त्योहार को शांति व सद्भावना से मनाने व समुचित व्यवस्था के लिए डीएम संतोष कुमार राय ने प्रशासनिक अफसरों, केंद्रीय दुर्गा पूजा व राम लीला समिति के पदाधिकारियों संग बैठक की।

बैठक में सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 25 अगस्त को शुरू होने वाले गणेश पूजा को लेकर निर्देश दिए गए, जबकि कृष्ण जन्मोत्सव की मूर्तियों का विसर्जन 21 अगस्त होगा।
विज्ञापन


डीएम ने अयोध्या नगर निगम सहित कैंटोमेंट बोर्ड को शोभा यात्रा मार्ग और पूजा पंडाल के आसपास पर्याप्त सफाई व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल आदि दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विसर्जन स्थल पर टैंकर के साथ नावों की पर्याप्त व्यवस्था, जल पुलिस व गोताखोर की व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग व वन विभाग और कैंटोमेंट बोर्ड को समन्वय बनाकर शोभा यात्रा मार्ग में पड़ने वाले वृक्षों के लटके हुये डाल को काटने तथा ढीले विद्युत तारों को कसने का निर्देश दिया। पावर कार्पोरेशन को शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शोभा यात्रा मार्ग की पैचिंग कार्य कराने के लिए कहा।

फायर सर्विस व स्वास्थ्य विभाग को भी सचेत रहने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के साथ पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। आबकारी व पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है कि अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी ढंग से रोक लगाए।


डीएम ने सरयू नहर खंड के अधिकारियों को विसर्जन स्थल का पूरा खाका कल तक प्रस्तुत करने के लिए कहा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंटोमेंट बोर्ड, सीओ सिटी, सहायक नगर आयुक्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed