फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में घुसा सरयू पानी, कई आश्रम डूबे

अयोध्या में घुसा सरयू पानी, कई आश्रम डूबे

Fri, 18 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में घुसा सरयू पानी, कई आश्रम डूबे
खतरे के निशान से 98 सेंमी ऊपर बह रही सरयू
विज्ञापन


अयोध्या/फैजाबाद। सरयू में आई बाढ़ का पानी रामनगरी अयोध्या में घुस गया है। कई आश्रम डूब गए हैं। उफनाई नदी की लहरें पक्के घाटों से होकर अब आबादी में तेजी से फैल रही हैं। रामघाट हाल्ट स्टेशन के पास पानी पहुंच गया है। फटिक शिला डूब गई है। लक्ष्मण घाट परिक्रमा मार्ग लबालब है।

नया घाट बंधा स्थित मधुकरिया संतों के आश्रम भी जलमग्न हैं। यहां से संत पलायन कर गए हैं। उधर, फैजाबाद के तटीय इलाकों में निर्मलीकुंड के कई घरों व दुकानों मेें पानी घुस गया है। गुप्तारघाट के मंदिर तक पानी पहुंच गया है। जबकि पूरा बाजार, रुदौली, मया व सोहावल के कक्षारीय इलाकों में 22 गांवों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, सरयू का जलस्तर गुरुवार शाम छह बजे खतरे के निशान 92.73 मीटर से 98 सेंमी ऊपर रिकार्ड हुआ है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से उफान जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू की बाढ़ से रामनगरी के शहरी इलाकों में पानी घुस गया है, जिसके चलते दर्जनाें घर बाढ़ के पानी में समा गए हैं, वहीं तटीय इलाके में रह रहे मधुकरिया संतों के आश्रम भी बाढ़ में डूब गए हैं। संत पलायन को विवश हैं।

सरयू का जलस्तर रिकार्ड तोड़ने को आतुर है। बाढ़ से हजारों लोगों का जीवन खतरे से घिर गया है। रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन के पीछे का इलाका पूरी तरह बाढ़ से घिर गया है। फटिक शिला भी बाढ़ की जद में आ गया है।

दर्जनों घर पानी में डूब गए हैं। नया घाट बंधा स्थित तटीय इलाके में छोटे-बड़े आधा दर्जन आश्रम डूब गए हैं। मधुकरिया संत मनोहर दास बताते हैं कि अब वे कहां जाएंगे। अभी तक प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली है न ही कोई कुशलक्षेम पूछने पहुंचा है।

वहीं फटिक शिला के पास रहने वाले स्थानीय निवासियों में बाढ़ की विभीषिका को लेकर खासा आक्रोश है। स्थानीय निवासी रक्षाराम तिवारी, मुन्ना यादव, रामबालक दास आदि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अपनी नाराजगी जताते हैं।

फटिक शिला के समीप दुकान लगाकर रोजीरोटी चलाने वाले तुलाराम तिवारी कहते हैं बाढ़ के पानी में दुकान भी डूब गई है। रोजीरोटी का संकट आ गया है, बच्चे क्या खाएंगे। यही नहीं संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं, कोई सुध लेने वाला नहीं है।

फैजाबाद शहर की सीमा पर स्थित निर्मलीकुंड में सरयू की बाढ़ तबाही मचा रही है। यहां की निवासी यशोदा का घर डूब गया है। कहती हैं कि घर छोड़कर पलायन मजबूरी थी, वरना परिवार की जल समाधि हो जाती।

यहां अमरावती, जितेंद्र, सुरेंद्र, विजय, सत्येंद्र, जगराम, अश्वनी, सुखराम, विजयी के घर व दुकान नदी की धारा में डूब रहे हैं। घाट पर राजू, भरत, सम्राट, अशोक आदि की करीब दर्जनभर चाय-पकौड़ी की दुकानें डूब गई हैं।

लक्ष्मणघाट परिक्रमा मार्ग को किया गया बंद
अयोध्या। सरयू घाट से लक्ष्मणकिला की ओर जाने वाले परिक्रमा मार्ग पर पूरी तरह से पानी भर गया है जिससे आवागमन बाधित है। प्रशासन से इस मार्ग पर बैरीकेडिंग कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।


लक्ष्मण किला के आसपास बाढ़ संख्या में संत रहते हैं, जो इसी मार्ग से होकर आवागमन करते हैं। ऐसे में बाढ़ का पानी भर जाने से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed