फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी तेज

रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी तेज

Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी तेज
विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सजेंगी झांकियां
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऋणमोचन घाट स्थित बृजमोहन कुंज में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा पुरातन है।

मंदिर के व्यवस्थापक अभिषेक मिश्र ने बताया कि, 14 अगस्त को सायंकाल सात से 12 बजे तक विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धाकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन


अयोध्या के दंतधावन कुंड स्थित श्रीगुरुधाम में श्री सीताराम दास ओंकारनाथ जी महाराज का आविर्भाव महोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। आश्रम के व्यवस्थापक गदाधर ने बताया कि, गुरुदेव का आविर्भाव महोत्सव व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। 13 अगस्त से 72 घंटे के अखंड संकीर्तन का श्रीगणेश होगा और 15 अगस्त की रात्रि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

श्री तुलसी जनसेवा समिति द्वारा आगामी 14 व 15 अगस्त को रानीबाजार चौराहा अयोध्या पर हर वर्ष की भांति इस बार भी परंपरागत ढंग से कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के वैभव मिश्र ने बताया कि, इस अवसर पर फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।

तिथि भेद के चलते दो दिन होगी जन्माष्टमी
तिथि एवं नक्षत्र भेद के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाएगी। गृहस्थ जहां 14 अगस्त सोमवार को भगवान का जन्मोत्सव मनाएंगे, वहीं वैष्णव संत-महात्मा उदया तिथि की मान्यता के कारण अगले दिन यानी 15 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे।


ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल्यानंदन मिश्र के अनुसार 14 अगस्त को सायंकाल 5:40 बजे से जन्माष्टमी लग रही है जो 15 अगस्त को अपराह्न 3:26 बजे तक है। वहीं, गृहस्थ 14 अगस्त को तो उदया तिथि पर पर्व मानने वाले मंदिरों में 15 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed