{"_id":"596e54634f1c1bdb578b47eb","slug":"191500402787-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मी व ग्रामीणों में नोकझोंक, पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीकर्मी व ग्रामीणों में नोकझोंक, पिटाई का आरोप
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, जड़ा ताला
सोहावल (फैजाबाद)। सोहावल व गोड़वा बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली कटौती किए जाने से ग्रामीण मंगलवार को उग्र हो गए। नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। कहासुनी के बाद कर्मचारियों से विवाद हो गया, जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
आरोप है कि ग्रामीणों ने मौजूद एसएसओ की पिटाई कर दी। इस पर तैनात कर्मचारी भी भड़क गए व कार्यालय में ताला जड़कर कार्य का बहिष्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर थाना रौनाही में दी है।
बिजली उपकेंद्र सोहावल व गोड़वा क्षेत्र में बीते कई दिनों से आपूर्ति बदतर हो गई है, जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने कई बार उच्चाधिकारियों से की लेकिन कार्रवाई न हुई। इस पर क्षेत्र के वासुदेव शर्मा, आदित्य सिंह, राजेश सिंह, आत्मप्रकाश सिंह, रामफेर सिंह, शिवबक्स सिंह, रामकुमार शर्मा आदि बिजली उपकेंद्र गोड़वा गए और समस्या के निदान के बारे पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि ग्रामीणों ने एसएसओ मदनलाल व सहायक प्रेम प्रकाश की पिटाई कर दी। इससे नाराज उपकेंद्र के कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला जड़कर कार्य बहिष्कार कर दिया। सजातीय मामला होने के कारण सभी बिजली कर्मचारी लामबंद हो गए व आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
बिजलीकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना रौनाही में तहरीर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बिजली कटौती की जानकारी लेने बिजली उपकेंद्र जाने पर बिजलीकर्मी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट करने पर आमादा हो गए।
दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र थाना रौनाही को देकर बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसील दिवस में भी मंडलायुक्त से शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक रौनाही जीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।