फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   19 thousand students of Avadh University will not be able to give TET exam

अवध विवि के 19 हजार विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे टीईटी परीक्षा

Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
19 thousand students of Avadh University will not be able to give TET exam
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीएड प्रथम वर्ष की अभी तक परीक्षा न कराए जाने से 19 हजार छात्र टीईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड और एमएड परीक्षा की स्कीम जारी कर दी है।
विज्ञापन

परीक्षाएं 26 अक्तूबर से शुरू होंगी, जबकि टीईटी के लिए 25 अक्तूबर तक ही आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में अवध विवि के संबद्ध बीएड प्रथम वर्ष के छात्र टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

हालांकि विद्यार्थी काफी दिनों से टीईटी में भाग लेने के लिए प्रमोट किए जाने की मांग कर रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने करोना की दूसरी लहर के बाद अभी तक बीएड की परीक्षाएं संपन्न नहीं कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों मेें बीएड के लगभग 34 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसमें लगभग 19 हजार छात्र बीएड प्रथम वर्ष के हैं। दूसरी ओर टीईटी व सीटीईटी परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि घोषित हो गई है।
टीईटी परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर और सीटीईटी परीक्षा के फॉर्म भरे जाने अंतिम तिथि 19 अक्तूबर हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए आवश्यक है कि बीएड प्रथम वर्ष के अंक पत्र विद्यार्थियों के पास होने चाहिए।
विवि प्रशासन ने अभी तक बीएड व एमएड की परीक्षाएं ही संपन्न नहीं कराई हैं तो विद्यार्थियों के सामने सीटीईटी व टीईटी परीक्षा में प्रतिभाग न कर पाने का संकट खड़ा हो गया है।
अवध विवि के बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सोमवार को विवि के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों की मांग है कि टीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी को प्रमोट किया जाए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि यह विवि प्रशासन का तुगलकी फरमान है। बीएड वाले सभी विद्यार्थियों का लक्ष्य टीईटी व सीटीईटी परीक्षा में प्रतिभाग करना होता है।
विवि प्रशासन के कारण इस बार अवध विवि के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने घोषणा की है कि जब तक प्रमोट किए जाने का फैसला विवि प्रशासन नहीं लेता है तब तक धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शन करने वालों में साकेत महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आभास कृष्णा यादव, अमन चौधरी, उपेंद्र कुमार, पवन दूबे, अंशु तिवारी, प्राची पांडेय, खुशबू यादव, आलोक त्रिपाठी, प्रवीण शुक्ला, सद्दाम, शिवम पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में सोमवार को विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद आनन फानन विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की आपात बैठक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन संपन्न हुई।
बैठक में बीएड तथा एमएड पाठयक्रम सत्र 2020-21 प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 26 अक्तूबर से कराये जाने का निर्णय एवं परीक्षा कार्यक्रम का अनुमोदन किया गया।
बैठक में बीएड व एमएड (प्रथम वर्ष) पाठ्यक्रम सत्र 2020-21 का शिक्षण कार्य एनसीटीई के मानक अनुसार 210 दिन पूर्ण होने के फलस्वरूप परीक्षाएं संपन्न करा लिए जाने की सहमति बनी।
बताया गया है कि नियामक संस्था एनसीटीई द्वारा वर्तमान में बीएड व एमएड पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के संबंध में कोई भी दिशा-निर्देश निर्गत नहीं किया गया है। कोविड महामारी की तीव्रता में कमी के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल के तहत 26 अक्तूबर से परीक्षाएं प्रारंभ कराई जाएंगी।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक/कुलसचिव प्रो. उमानाथ, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुक्ला, प्रो. एनके तिवारी, प्रो. चयन कुमार मिश्रा, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. शेफाली सिंह, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, डॉ. वीपी सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

एनसीटीई की ओर से कोई आदेश न आने के कारण छात्रों को प्रमोट नहीं किया जा सका और परीक्षा कराने में भी देरी हुई। अब बीएड व एमएड पाठयक्रम सत्र 2020-21 प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 26 अक्तूबर से कराने का निर्णय एवं परीक्षा कार्यक्रम का अनुमोदन किया गया है।- प्रो. उमानाथ, परीक्षा नियंत्रक/कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed