फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रदेश के सबसे बड़े कमीशनबाज थे शिवपाल: पवन पांडेय

प्रदेश के सबसे बड़े कमीशनबाज थे शिवपाल: पवन पांडेय

Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे बड़े कमीशनबाज थे शिवपाल: पवन पांडेय
प्रदेश के सबसे बड़े कमीशनबाज थे शिवपाल : पवन
विज्ञापन

फैजाबाद। समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव पर अब सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी पूर्व वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने मंगलवार को प्रदेश का सबसे बड़ा कमीशनबाज मंत्री होने का आरोप जड़ा है।

आरोप लगाया कि लोक निर्माण व सिंचाई समेत दर्जनों विभाग के मालिक रहे शिवपाल यादव के लिए कमीशन वसूली का काम उनके प्रमुख सचिव से लेकर एक्सईएन करते थे। बड़े ठेकेदारों व कारोबारियों के धंधे में उनका शेयर था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले यहां आए पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने पवन पांडेय पर अयोध्या के विकास के नाम पर कमीशन खाने के आरोप लगाया था।

दो दिन बाद जवाब में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मंगलवार को पत्रकारों को बुलाकर पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों से शिवपाल यादव के संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से हाथ मिलाकर उन्होंने अखिलेश यादव को कमजोर करने के लिए नया मोर्चा बनाया है। कहा कि शिवपाल झूठ बोल रहे हैं कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें मोर्चा बनाने को कहा है।

क्योंकि नेताजी ने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से खड़ा किया है। कहा कि अयोध्या का जितना विकास मेरा संकल्प था। उसे शत-प्रतिशत पूर्ण कराने में शिवपाल यादव बाधक बनते रहे।

इस मौके पर प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, रामअचल यादव, पूर्व प्रधान देशराज यादव आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशू का कहना है कि भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त हो चुके फैजाबाद के एक स्थानीय नेता और सपा प्रवक्ता ने तथ्यहीन आरोप लगाए हैं।

सपा वाले यदि बंगले-टोटी और होटलों की बात न करें तो बेहतर होगा। पवन को अनुज बताते हुए उन्हाेंने कहा कि ऐसे नेता समाजवाद की दुहाई देते हैं तो हंसी भी आती है और रोना भी।


ऐसे लोगों के कारण ही सपा रसातल में जा रही है। यह समाजवाद के आंतरिक शत्रु हैं। कभी जो लोग शिवपाल यादव की चरणरज लेते थे आज वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं। फैजाबाद की सभा में उमड़ा जनसैलाब देखकर पवन का व्यथित होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed