फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, नारेबाजी

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, नारेबाजी

Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, नारेबाजी
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नगर आयुक्त की टिप्पणी को लेकर कार्यकारिणी सदस्य भड़क गए। बैठक से बाहर निकल आए। हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में नगर आयुक्त के खेद व्यक्त करने के बाद बैठक हुई। नगर विकास से जुड़े दर्जन भर प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
नगर क्षेत्र मेें कार्यों पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। महापौर कक्ष में आयोजित बैठक में अभी चर्चा शुरू हुई। पार्षदों की तमाम समस्याओं को सुने जाने को लेकर भी बात चल ही रही थी कि इसी दौरान नगर आयुक्त आरएस गुप्त ने बैठक में कह दिया कि अगर उनकी बात सुनना चाहे तो सुने अन्यथा वह चले जाएंगे। कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर आयुक्त की इसे महापौर सहित पार्षदों का अपमान करार दिया और बैठक छोड़कर बाहर निकल आए। पार्षदों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग करने लगे। यह हंगामा लगभग एक घंटे तक चला। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि नगर आयुक्त की टिप्पणी से कार्यकारिणी सदस्य नाराज हो गए। बैठक छोड़कर चले गए। पार्षद इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बता रहे थे।
विज्ञापन

बाद में महापौर ने हस्तक्षेप किया। बताया कि नगर आयुक्त ने बैठक में अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा कि वह पहली बार नगर आयुक्त बने हैं। खेद प्रकाश व्यक्त करने के बाद कार्यकारिणी सदस्य फिर बैठक में शामिल हुए। इसके बाद चर्चा के बाद नगर विकास से जुड़े दर्जन भर प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बहादुरगंज रोहिणी कॉलोनी में मिनी ट्यूबवेल के निर्माण पर चर्चा की गई। प्रकाश व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पार्षद राजेश गौड़ ने रखा। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य अशोक द्विवेदी, राम भवन, बृजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, अजय पांडेय, हाजी असद, राजेश गौड़, रमेश दास, आलोक मिश्र के साथ अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यों को दी गई मंजूरी...
- निगम क्षेत्र के सभी पार्कों व प्रमुख चौराहों का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण
- सभी प्रमुख मार्गों पर सड़क के बाद कच्चे स्थान पर खड़ंजा/पेवर/रबर बोल्ड ब्लॉक का कार्य
- नियावां चौराहे से हनुमानगढ़ी नाला पक्का कराना और रोड
- नियावां रोड की पुलिया का निर्माण
- देवकाली तिराहे से हनुमानगढ़ी मंदिर तक पक्का नाला
- कुम्हार टोला से फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग तक नाला एवं रोड
- पुलिस लाइंस के सामने 100 मी पक्का नाला
- कलेक्ट्रेट से लेकर रिकाबगंज सड़क के दोनों ओर रबर मोल्ड सोलिंग कार्य
- पांच स्थानों पर पक्के लिटफार्म एवं शेड (कूड़ाघर)
- नगर निगम भवन का सौंदर्यीकरण एवं संबंधित कार्य
-जलवानपुरा में जलभराव की समस्या के संबंध में विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed