फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सेना ने रोका पाटेश्वरी देवी के सौंदर्यीकरण का कार्य

सेना ने रोका पाटेश्वरी देवी के सौंदर्यीकरण का कार्य

Mon, 14 May 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सेना ने रोका पाटेश्वरी देवी के सौंदर्यीकरण का कार्य
सेना ने रोका पाटेश्वरी देवी के सौंदर्यीकरण का कार्य
विज्ञापन

फैजाबाद। केंद्र सरकार की रामायण सर्किट योजना में 28.74 लाख रुपये से पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य सेना ने रोक दिया है। आरोप है कि यह कार्य छावनी की जमीन पर बगैर सेना की अनुमति के हो रहा था। कमांडिंग अफसर की ओर से कार्य करा रही ठेका फर्म पर 25 हजार जुर्माना लगाया गया है, साथ खोदे गए गड्ढे भरे जाने तक प्रतिदिन 500 रुपये जुर्माना देना होगा। मामले को लेकर सोमवार कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सीओ से मुलाकात भी की है।

अयोध्या के विकास के लिए चल रहे 62.5 करोड़ के कार्य में गुप्तारघाट के पास स्थित पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण भी शामिल था। इसका कार्य शुरू हो चुका है। जिसका एक सप्ताह पहले पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आकर निरीक्षण भी किया था। कार्य करा रही ठेका फर्म के निदेशक बृजेश सिंह का कहना है कि यहां तेजी से काम कराया जा रहा था। इसी बीच छावनी बोर्ड के कमांडिंग अफसर सुनील कुमार की ओर पत्र भेजकर काम रोकवा दिया गया है। कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन ने ड्राइंग दी थी, जिसपर काम चल रहा था। सीओ की ओर से 25 हजार रुपये जुर्माना ठेका फर्म अभिलाषा इंटरप्राइजेज, नई दिल्ली पर लगा है। जुर्माना के साथ गड्ढे पाटे जाने तक रोजाना 500 रुपये जुर्माना भी लगा है। फर्म की ओर से जवाब दे दिया गया है कि काम यूपीआरएनएन करा रही है। यूपीआरएनएन के परियोजना प्रबंधक सुधीर दयाल का कहना है कि सोमवार को सीओ से मुलाकात करके सारी बात रखी गई है। जल्द ही काम शुरू कराने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed