{"_id":"5ae6020c4f1c1b9f098b73a5","slug":"181525023244-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबाल ने मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, गृहमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकबाल ने मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, गृहमंत्री को भेजा पत्र
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
इकबाल ने मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, गृहमंत्री को भेजा पत्र
अयोध्या। रामजन्मभूमि मामले के मुद्दई स्व.हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी को अभी तक वाई श्रेणी की सुरक्षा नहीं मिल सकी है। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर वाई श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। इकबाल अंसारी ने बताया कि 22 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें एक और गनर उपलब्ध कराते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया था, लेकिन एक माह बीत गए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सुरक्षा को लेकर पक्षकार इकबाल अंसारी का तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होने व सुलह-समझौते को लेकर अक्सर नए-नए लोग मिलने आते हैं। वे बाहर जाने में भी स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। इकबाल का कहना है कि उनके वालिद स्व. हाशिम अंसारी को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी, लेकिन उन्हें अभी तक वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने गृहमंत्री को पत्र भेजकर वाई श्रेणी की सुरक्षा मांगी है।