{"_id":"5a7208c94f1c1b82268b77e3","slug":"181517422793-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज कांड में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज कांड में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : स्वामी प्रसाद
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज कांड में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : स्वामी प्रसाद
फैजाबाद। कासगंज की घटना दुखद है, इससे सांप्रदायिक सौहार्द खराब हुआ है। घटना की तह तक जाने के लिए प्रदेश सरकार जांच करा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ये बात बुधवार को अंबेडकरनगर जाते समय देवकाली बाईपास के निकट एक रेस्टोरेंट में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर पूरे प्रदेश में अपेक्षित परिणाम आ रहे हैं। 10 महीने की सरकार में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ। हुआ है, जबकि गन्ना किसान के 32 हजार करोड़ रुपये बकाए का भुगतान भी हुआ है। इसके साथ ही जनता ने ये स्वीकार किया है कि प्रदेश से गुंडाराज खत्म हुआ है। इससे पूर्व भाजपा नेता बलराम मौर्या के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।
योगी सरकार में कानून व्यवस्था चाक चौबंद : धर्मपाल
पिछली सरकारों में आम आदमी परेशान था। कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। योगी सरकार में कानून व्यवस्था चाक चौबंद है। ये बात सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कही। गोरखपुर जाते समय उनका देवकाली बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कासगंज मामले में अराजकतत्व चिह्नित किए जा रहे हैं। जिसने भी माहौल खराब किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कासगंज दंगे को योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी को सुदृढ़ करना व घाटों को संवारना योगी सरकार की प्राथमिकता है।