फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर निर्माण को आगे आएं मुसलमान: मुरारीदास

राममंदिर निर्माण को आगे आएं मुसलमान: मुरारीदास

Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण को आगे आएं मुसलमान: मुरारीदास
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच अवध क्षेत्र का भाईचारा सम्मेलन
विज्ञापन

फैजाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक एवं मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मुरारीदास ने कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरी है कि मुसलमान अपने सिजरे पर मुकम्मल रहे। यह रसूल भी कहते थे कि जो इस्लाम है उसे सिजरे से हटकर कोई काम नहीं करना चाहिए।

उन्होंने मुस्लिमों का आह्वान करते हुए कहा कि हक के साथ आओ, हक के साथ खाओ और राम मंदिर बनाओ। वे नहरबाग स्थित एक होटल में बुधवार को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच अवध क्षेत्र के एकता, समरसता व भाईचारा सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रजा रिजवी ने राम मंदिर निर्माण कराने में सभी के सहयोग की पुरजोर अपील की। कहा कि अब मुसलमानों को जागरूक होकर यह अच्छा काम करना चाहिए। किछौछा से आये सैय्यद इरफान किछौछवी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हम सबको आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पश्चिम बंगाल के प्रभारी वशी हैदर, उप्र व उत्तराखंड के प्रभारी ठाकुर राजा रईस, भाजपा नेता केशव बिगुलर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लखनऊ से आए तमाम मुस्लिम नेताओं व कार्यकर्ताओं का जगह-जगह नगर में माल्यार्पण व पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

इस मौके पर मो. शमीम, अब्दुल अकील वेग, दिनेश जायसवाल, सुशील कुमार मिश्र उर्फ बब्लू, फरीद सलमानी, इंदिरा दूबे, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed