फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में 34 टीमों ने दिखाया दम

कबड्डी प्रतियोगिता में 34 टीमों ने दिखाया दम

Mon, 28 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में 34 टीमों ने दिखाया दम
कबड्डी प्रतियोगिता में 34 टीमों ने दिखाया दम
विज्ञापन

फैजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेलो भारत कार्यक्रम में बीकापुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 34 टीमों ने दम दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि खेल से समाज में सद्भावना स्थापित होती है, स्वस्थ जीवन के लिए खेल महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि खेल मनुष्य के अंदर एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। विधानसभा संयोजक शिवम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 34 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता नाकआउट के आधार पर करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंडित जवाहर लाल इंटर कालेज, केकेडी इंटर कालेज, भावापुर, पुुहुपी, जलालपुर, सरायखरगी, चौरेबाजार, पीपरपुर, कोंछा, शिवतर आदि स्थानों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

खेलो भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक अखंड सिंह डिंपल ने बताया कि भाजपा संगठन के सभी मंडलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंडल में विजयी टीमें जनपद स्तर पर 18, 19 व 20 को खेल उत्सव में दमखम दिखाएंगी। इस क्रम में अयोध्या, फैजाबाद, रुदौली में क्रिकेट टूनामेंट तथा सभी ग्रामीण मंडलों में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इस दौरान में इन्द्रसेन सिंह, शिवकुमार सिंह, राजन पांडेय, संजीव सिंह, अंकित दूबे, पवन चौरसिया, भरत श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, खुशी यादव, अनिल उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed