फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुलिस ने फौजी व किशोर को पीटा, दुकानों-घरों में उत्पात

पुलिस ने फौजी व किशोर को पीटा, दुकानों-घरों में उत्पात

Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फौजी व किशोर को पीटा, दुकानों-घरों में उत्पात
विरोध में ग्रामीणों ने चौकी घेरकर किया प्रदर्शन, पुलिस-पीएसी ने खदेड़ा
विज्ञापन

हैरिग्टनगंज (फैजाबाद)। इनायतनगर थानाक्षेत्र के हैरिंग्टनगंज बाजार में सोमवार को जाम हटाने गई पुलिस से पब्लिक की भिड़ंत हो गई। दरअसल पहले एक फौजी से सिपाही उलझा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मिलकर फौजी को पीट दिया।

इसके बाद सड़क पर लगी राखी व मिठाई की दुकानों को बलपूर्वक हटाने में एक किशोर भी घायल हो गया। पुलिस दोनों को चौकी ले गई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद कर चौकी का घेराव करके पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर आसपास के थानों की फोर्स व पीएसी पहुंची और भीड़ खदेड़ने के दौरान कई दुकानों व घरों में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस कई लोगों को पकड़ ले गई। इस दौरान एक पत्रकार भी पुलिस के कोपभाजन का शिकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। तनाव देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ मिल्कीपुर को सौंपी है। रक्षाबंधन के चलते सोमवार को पलिया चौराहे पर स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी।

इसी दौरान किसी दुकानदार ने पुलिस चौकी पर फोन करके बाजार में जाम की जानकारी दी। इस पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और सड़क पर लगी दुकानें हटवाने लगे। इसी बीच बसवार कला गांव निवासी फौजी प्रदीप यादव बाइक से चौराहे से जैसे ही रेवतीगंज बाजार की तरफ मुड़ा कि सादी वर्दी में आए चौकी के सिपाही आशुतोष सिंह ने उसे गाली दे दी।

विरोध करने पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह सहित सिपाहियों ने फौजी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। चौराहे पर राखी की दुकान लगाए वैभव (14) को भी सिपाही ने बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर चौकी ले गई।

घटना से नाराज लोगों ने दुकानें बंद करके पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ पुलिस चौकी पहुंच गई और घेराव कर दिया। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने पथराव भी किया, जिसमें चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, सिपाही अमितेश व आशुतोष को चोटें आईं।

सूचना पर पीएसी के साथ पहुंचे इनायतनगर थाना प्रभारी ने भीड़ को खदेड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, पुलिस व पीएसी के जवानों ने पलिया चौराहे पर स्थित कई व्यापारियों के घरों में जबरदस्ती घुसकर उत्पात मचाया।

पुलिस ने पलिया चौराहा निवासी विकास अग्रहरि, शैलेंद्र अग्रहरि, महेश यादव, जगन्नाथ जायसवाल सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान फोटो खींच रहे एक पत्रकार को भी पुलिसकर्मी पकड़ ले गए। आईजी व एसएसपी से शिकायत के बाद पत्रकार को छोड़ा गया।

एसएसपी ने सीओ मिल्कीपुर राजू कुमार साव को मामले की जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि इनायतनगर, बीकापुर, कुमारंगज समेत नगर कोतवाली की पुलिस व पीएसी मौके पर तैनात है। सीओ बीकापुर भी मौके पर हैं।

वहीं, चौकी प्रभारी व सिपाहियों का कहना है कि फौजी ने पहले अभद्रता की। सड़क तक दुकानें लगने से बाजार में जाम लग गया था। व्यापारियों की शिकायत पर ही पुलिसकर्मी जाम हटवाने गए थे। इसी दौरान किशोर को चोट आई।

जबकि भीड़ ने चौकी पर पथराव किया है। अन्य थानों से फोर्स व पीएसी नहीं आती तो भीड़ और बेकाबू हो जाती। सीओ का कहना है कि, मामले में स्थानीय पुलिस की गलती की भी जांच की जा रही है।

पुलिस संयम बरतती तो छोटी सी घटना को रोका जा सकता था। सीओ ने बताया कि, माहौल सामान्य करने के लिए व्यापारियों से बातचीत की जा रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।


आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ फौजी
पुलिस की पिटाई से घायल इनायतनगर थानाक्षेत्र के बसवार कला निवासी फौजी प्रदीप यादव को सोमवार शाम डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पिटाई से उसके घुटने, पैर, हाथ समेत शरीर के अन्य अंगों में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed