{"_id":"5974e1874f1c1bf6518b45c9","slug":"181500832135-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि पर दर्ज कराया अपना नाम, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि पर दर्ज कराया अपना नाम, शिकायत
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की भूमि पर दर्ज कराया अपना नाम
- एसडीएम ने किया अंकन निरस्त, होगी जांच
बड़ागांव। सोहावल तहसील क्षेत्र के पिलखांवा के मजरे बधवापुर में तालाब की लगभग चालीस बीघे जमीन को ग्रमीणों ने खतौनी बनवा कर बड़ा खेल कर दिया। 50 वर्षों से तालाब की भूमि पर की जा रही खेती को उपजिलाधिकारी सोहावल अवधेश प्रताप सिह ने गंभीरता से लेते हुए निरस्त कर जमीन को तालाब के खाते अंकित कराया।
चकबंदी के दौरान बधवापुर में तालाब की भूमि गाटा सं. 1176, रामअचल, केशवराम, रामकेवल, देवसरन, राम कैलाश आदि के नाम, गाटा संख्या 1179मि. घनश्याम व गाटा 1179मि. रामकरन ने फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज कराकर खतौनी बनवा लिया तथा करीब पचास वर्षों से उस पर काबिज हैं। गांव के ही कृपाराम वर्मा ने उपजिलाधिकारी सोहावल के यहां इस मामले में वर्ष 2002 में अपील की थी। जिस पर उपजिलाधिकारी सोहावल ने गुरुवार को तालाब की भूमि का खतौनी में हुए अंकन को निरस्त करने का आदेश दिया है। इस संबध में उपजिलाधिकारी सोहावल ने बताया कि खतौनी में किए गए अंकन को निरस्त कर दिया गया है, काबिज व्यक्तियों पर जांचोपरांत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।