फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डकैती के पांच आरोपी कोर्ट से हुए दोषमुक्त

डकैती के पांच आरोपी कोर्ट से हुए दोषमुक्त

Thu, 29 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
डकैती के पांच आरोपी कोर्ट से हुए दोषमुक्त
डकैती के पांच आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त
विज्ञापन

मैनपुर गांव में 15 साल पहले हुई थी डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। महराजगंज थानाक्षेत्र के गांव मैनपुर में पंद्रह साल पहले हुए डकैती कांड में डकैती के सात आरोपियों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। यह फैसला विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट के जज कृष्णपाल सिंह की कोर्ट से बुधवार को हुआ।

मैनपुर गांव के बृज किशोर तिवारी के यहां 15 फरवरी 2002 की रात डकैत घर के पीछे से अंदर घुसे और कमरों तक पहुंचे। वहां सो रही कृष्णादेवी से जेवरात और डबल बैरल बंदूक के बारे में पूछा न बताने पर उसे पटा। इसके बाद बदमाश बॉक्स का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात और 27000 रुपये नकद व डबल बैरल बंदूक लूट ले गए। विवेचना विवेचक ने अंबेडकर नगर जिले के हुसैनपुर ग्रंट निवासी रामू उर्फ राममणि, नंदलाल उर्फ मंगरू, पंचम हरिजन, शौकीलाल, उदयभान उर्फ बुद्धू सिंह, दुर्गेश गोविंद उर्फ नोखई उर्फ लंबू, इंद्रजीत उर्फ शेर बहादुर को आरोपी बनाया। दौरान मुकदमा इंद्रजीत की मौत हो गई जबकि दुर्गेश बाल अपराधी घोषित कर दिया गया। उसका विचारण किशोर न्याय बोर्ट के यहां चल रहा है। बाकी बचे पांच आरोपियों को कोर्ट ने सुनवाई के बाद संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed