फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   18 lakh people will now get booster dose for free

18 लाख लोगों को अब निशुल्क लगेगा बूस्टर डोज

Fri, 15 Jul 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
18 lakh people will now get booster dose for free
अयोध्या। 18 वर्ष से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। अब इस आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज के लिए निजी अस्पतालों में जाकर शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि पहले की तरह सरकारी अस्पतालों में ही निशुल्क टीका लग सकेगा।
विज्ञापन

हालांकि, इसे लेकर अभी तक लिखा पढ़ी में आदेश तो नहीं आया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसकी घोषणा किए जाने के बाद से शीघ्र ही लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अभी टीकाकरण के अलावा कोई सशक्त माध्यम नहीं मिल सका है। जिले में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
जिले के 18 से 60 वर्ष की आयु के दायरे में आने वाले अनुमानित 18.10 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाना था। इसके सापेक्ष 18.81 लोगों ने पहली व 18.36 लाख लोगों ने दूसरी खुराक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी खुराक लगवाने के छह माह बाद लोगों को बूस्टर डोज लगवाना था। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सतर्कता के लिए खुराक निशुल्क दी जा रही है, लेकिन 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए शुल्क लेने का प्रावधान किया गया था।
अप्रैल माह में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए निजी अस्पतालों को अधिकृत किया गया था। इसके लिए निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन खरीदनी थी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के जरिए उन्हें 225 रुपये में वैक्सीन दी जाती है। लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद निजी अस्पताल उनसे 386 रुपये वसूल सकते थे। हालांकि व्यवस्था में तमाम खामियों की वजह से निजी अस्पतालों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
लिहाजा लोगों को संदेश आते रहे, लेकिन बूस्टर डोज लगाने के लिए उन्हें केंद्र ही नहीं मिले। हालांकि, इधर शहर के सिर्फ एक निजी अस्पताल ने बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत की थी।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी बूस्टर डोज निशुल्क लगाने की घोषणा की है। इसमें उम्मीद है कि शीघ्र ही सरकारी अस्पतालों में लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को बूस्टर डोज निजी अस्पतालों में लगती है। अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली है कि अब उन्हें भी बूस्टर डोज निशुल्क लग सकेगी। अभी तक विभाग की ओर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। टीकाकरण पहले से ही चल रहा है। आदेश मिलते ही उसका अनुपालन कराया जाएगा। -डॉ. अजय राजा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed