{"_id":"5c8164ecbdec2213f754dce1","slug":"171551983852-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी विवि कराएगा संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी विवि कराएगा संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडी विवि कराएगा संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा
अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज इस वर्ष उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के चारों राज्य कृषि विश्वविद्यालय एवं आजमगढ़ जनपद में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि महाविद्यालय व लखीमपुर जनपद में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय में भी प्रवेश लिए जाएंगे।
यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा 2019 में नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, बांदा कृषि विश्वविद्यालय बांदा, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में कृषि, पशुपालन, मत्स्यकीय, गृह विज्ञान, मत्स्यकीय कृषि अभियांत्रिकीय समेत स्नातक, परास्नातक व शोध कक्षा में प्रवेश लिये जाएंगे।
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन किये जा सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एके गंगवार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 मार्च तक है। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल की रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक तय की गई है।
विज्ञापन
आवेदन पत्र संशोधन करने के लिए 2 से 6 अप्रैल को शाम 6 बजे तक का समय निश्चित किया गया है। यूपी कैटेट की प्रवेश परीक्षा 16, 17 व 18 मई निर्धारित की गई है और इसके परिणाम 31 मई को घोषित किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक डब्लू डब्लू डब्लू डाट यूपीसीएटीइटी डाट ओआरजी तथा डब्लू डब्लू डब्लू डाट एन डीयूएटी डाट ओआरजी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस वर्ष यूपी कैटेट के तहत नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या में स्नातक पाठ्यक्रम में कुल 457, कानपुर विश्वविद्यालय में कुल 482, मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में कुल 508 तथा बांदा कृषि विश्वविद्यालय में कुल 287 सीटें उपलब्ध हैं । जिनमें से नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में वेटनरी के स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 51 तथा मेरठ कृषि विवि में वेटनरी के पाठ्यक्रम के लिए 80 सीटें उपलब्ध हैं।