{"_id":"5bce111ebdec2269c10f8b97","slug":"171540231454-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध व शिक्षा के लिए अमेरिका जा सकेंगे छात्र: कुलपित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध व शिक्षा के लिए अमेरिका जा सकेंगे छात्र: कुलपित
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
शोध व शिक्षा के लिए अमेरिका जा सकेंगे छात्र : कुलपति
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने अपने 15 दिन अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिका के पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के बीच एक एमओयू किया है।
उन्होंने बताया है कि इससे अब अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अमेरिका जाकर शोध व पढ़ाई कर सकेंगे। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित 15 दिनों तक अमेरिका में रहने के बाद सोमवार को अवध विश्वविद्यालय पहुंचे।
उन्होंने बताया है कि उच्चतर शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिजनेस, वाशिंगटन, यूएसए की ओर से डिस्टिंगविस्ट फेलो बनाया गया है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. चिनेदू वी इजीरिम की ओर से वाशिंगटन में हुए एक सादे समारोह में इस बाबत एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस नई उपलब्धि पर कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रो. आरएल सिंह, प्रो. आरएन राय, प्रो. एसएन शुक्ला, प्रो. शोक शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रो. केके वर्मा सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।