{"_id":"5bbb9943867a55284d2ee4a6","slug":"171539021123-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालयीय महिला कबड्डी में विवि की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालयीय महिला कबड्डी में विवि की टीम विजयी
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कबड्डी में विवि की टीम विजयी
फैजाबाद। डॉ. लोहिया महिला पीजी कॉलेज कुचेरा के मैदान में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में विवि के परिसर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में आरआरपीजी कॉलेज अमेठी की टीम उपविजेता का खिताब पाने में सफल रही। इस अवसर पर विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ मुख्य अतिथि के रूप में एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
प्रतियोगिता में 6 जिलों की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन समिति के सचिव अंजनी यादव ने ने बताया कि अवध विवि की क्रीड़ा परिषद की ओर से अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए डॉ. लोहिया पीजी कॉलेज को महिला कबड्डी प्रतियोगिता कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय के संरक्षक राम बहादुर यादव प्रबंधक सुषमा देवी एवं महाविद्यालय के कार्यकारिणी समिति के उपस्थित सदस्य रहे। आयोजन के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मुकेश वर्मा पर्यवेक्षक डॉक्टर त्रिलोकीनाथ एवं रेफरी उपेंद्र शुक्ला ने सहयोग किया। आरआरपीजी कॉलेज अमेठी व विवि आवासीय परिसर टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें विद्यालय के आवासीय परिसर की टीम विजेता रही।