{"_id":"5b3bba4f4f1c1b86288b46e0","slug":"171530640975-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता को वार्षिक खेल कार्यक्त्रस्म जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता को वार्षिक खेल कार्यक्त्रस्म जारी
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का वार्षिक कार्यक्रम जारी
फैजाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए वार्षिक खेल कार्यक्रम जारी कर दिया हैं। फेडरेशन ने हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शूटिंग, टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती को वरीयता की श्रेणी में रखा है। क्रिकेट को वरीयता श्रेणी के 24 खेलों में स्थान नहीं दिया गया है। एसजीएफआई की प्रतियोगिता अक्तूबर से जनवरी के बीच 21 प्रदेशों में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश ने बजट के अभाव में प्रतियोगिता के आयोजन से दूरी बनाए रखी है। दिल्ली व महाराष्ट्र ने 10 खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी ली है।
राष्ट्रीय स्कूली खेलों के आयोजन के लिए एसजीएफआई ने नौ खेलों को मुख्य वरीयता श्रेणी में और चार खेलों को वरीयता श्रेणी में रखा हैं। इन खेलो में क्रिकेट को स्थान नहीं दिया गया हैं। खो-खो को देशी खेलों की श्रेणी में रखा गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि एसजीएफआई ने तीसरे गुप्र के खेलों का कार्यक्रम निर्गत नहीं किया गया है। आंध्र प्रदेश में 9 झारखंड में 4, दिल्ली में 10, महाराष्ट्र में 10, हरियाणा में 5, पंजाब में 3, छत्तीसगढ़ में 5, तेलंगाना में 4, मध्यप्रदेश में 9, मणीपुर में 2, असम में 2, त्रिपुरा, बिहार, दादर नगर हवेली, दमन दीव, राजस्थान, उड़ीसा, चंडीगढ़, सिक्किम व गुजरात में में एक-एक खेल का आयोजन होगा। राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रभारी ने बताया कि इस सत्र में स्कूली खेलों के आयोजन व टीमों के प्रतिभाग के लिए 12 करोड़ की मांग की गई थी। शासन ने 12 करोड़ की जगह 12 लाख रुपये बजट स्वीकृत किया हैं। स्कूल खेल में बजट कम हो गया हैं, धन की कमी के कारण प्रदेश में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रस्ताव नहीं भेजा गया था।