फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गिरिजा बैराज ने छोड़ा 1.25 क्यूसिक पानी, सरयू में उफान

गिरिजा बैराज ने छोड़ा 1.25 क्यूसिक पानी, सरयू में उफान

Tue, 03 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गिरिजा बैराज ने छोड़ा 1.25 क्यूसिक पानी, सरयू में उफान
प्रति घंटे सात सेमी. की रफ्तार से बढ़ रहा नदी का जलस्तर
विज्ञापन

अयोध्या। पहाड़ों पर हो रही मानसूनी वर्षा व गिराजा बैराज से 1.25 क्यूसिक छोड़े गए पानी से सरयू के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। सरयू के जल स्तर में मंगलवार शाम पांच बजे से प्रति घंटे सात सेमी. की वृद्धि हो रही है। अगर यही हाल रहा तो अगले 24 घंटे में सरयू का जलस्तर चेतावनी स्तर 91.73 मीटर को पार कर जाएगा। नदी में पानी की हो रही वृद्धि के बाद कछार में दहशत का माहौल हो गया है। कछार में रहने वाले लोग का पलायन उपरहार की ओर शुरू हो गया है। बाढ़ खंड ने अपने दोनों तटबंध पर बनी चौकियाें पर कर्मचारियों को 24 घंटे के लिए तैनात कर दिया गया है। साथ ही इंजीनियरों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निगरानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 29 जून से 3 जुलाई के बीच सरयू का जलस्तर 94 सेमी. बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। सरयू का जलस्तर सोमवार शाम छह बजे 89.43 मीटर था, जो मंगलवार सुबह 8 बजे 89.52 मीटर दर्ज हुआ। शाम चार बजे तक जलस्तर 16 सेमी. बढ़ गया। इसके बाद उफान में और तेजी आती गई। दो घंटे में 11 सेमी. बढ़ा है। शाम 6 बजे तक सरयू का जलस्तर 89.79 मीटर पर पहुंच गया है। सरयू के जलस्तर में सात सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि शुरू हो गई है। अभियंता के मुताबिक अगले कुछ घंटे में सरयू चेतावनी स्तर 91.73 मीटर को पार कर जाएगी। हालांकि सरयू के खतरे का निशान 92.73 मीटर से अभी करीब तीन मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

सरयू में बढ़ रहे जल स्तर के बाद कछारवासियों में हलचल मची हुई है। खासतौर पर अयोध्या बिल्हरघाट व रौनाही तटबंध पर पिछले दिनों आई हुसैनपुर सहित अन्य गांव के लोग फिर से अपने जतन की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जेपी यादव बताते हैं कि अभी किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। बाढ़ खंड की ओर से तैयारियां पूरी हैं। चौकियों पर कर्मचारी 24 घंटे तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed