फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रगति को बधाई देने घर पहुंचे डीएम

प्रगति को बधाई देने घर पहुंचे डीएम

Sun, 27 May 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रगति को बधाई देने घर पहुंचे डीएम
मेधावी प्रगति का कीर्तिमान जिले के लिए गौरव
विज्ञापन

फैजाबाद। सीबीएसई 12वीं के परिणामों में जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह की बेटी प्रगति सिंह ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां तथा अवध में पहला स्थान प्राप्त करके जिले का मान बढ़ाया है। प्रगति सिंह के आवास पर रविवार को सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने भी उसके आवास पर पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दी। कहा कि उसके द्वारा बनाया गया कीर्तिमान जिले के लिए गौरव का विषय है। उसकी प्रतिभा को और निखार देने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने अपने साथियों के साथ प्रगति सिंह को सम्मानित किया। कहा कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता आज इसी बात से प्रमाणित होती है कि बेटियों ने पूरे देश में अपने प्रतिभा को साबित कर दिखाया है। इसके अलावा बधाई देने वालों में महंत मनमोहन दास, विश्वनाथ सिंह, रामकृष्ण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री संजीव सिंह, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल, अजय रस्तोगी, श्रीधर मिश्र, ओम मोटवानी, सौरभ लखमानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed