फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पयर्टन नगरी के रूप में विकसित होगी अयोध्या

पयर्टन नगरी के रूप में विकसित होगी अयोध्या

Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
पयर्टन नगरी के रूप में विकसित होगी अयोध्या
पयर्टन नगरी के रूप में विकसित होगी अयोध्या
विज्ञापन

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या नगर निगम में विकास के कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री समक्ष उन्होंने सात बिंदुओं का मांग पत्र रखा। मांग पत्र में विकास की दृष्टि से कई पहलुओं का विस्तृत रुप से उल्लेख है।
महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने व इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। कहा कि अयोध्या को एक सुनियोजित प्लान के साथ विकसित करने हेतु संतों से परामर्श के बाद सात प्रमुख बिंदुओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई। इनमें अयोध्या में प्रवेश द्वार का निर्माण, परिक्रमा मार्गों का चौड़ीकरण एवं उनमें जन सुविधाओं की व्यवस्था, अयोध्या में नए बस स्टेशन का निर्माण, बस स्टेशन पर अंडर ग्राउंड पार्किंग, ऑडिटोरियम तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों के ठहरने हेतु विश्राम कक्षों के निर्माण, बंधा तिराहा से बाई पास मार्ग पर शेड व शौचालय का निर्माण व लाकर की व्यवस्था व राम की पैड़ी को नगर निगम को हस्तांतरित किए जाने व विद्युत चालित शवदाह की व्यवस्था किये जाने की मांग प्रमुख है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास के लिए संकल्पित हैं और उन्होंने शीघ्र ही इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिलीं बीकापुर विधायक, सौंपी कई विकासकार्यों की सूची
फैजाबाद। बीकापुर विधायक शोभा सिंह और उनके प्रतिनिधि अमित सिंह ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। अपने क्षेत्र में विकास कार्यों कराए जाने संबंधी सूची सौंपी। इसमें विकासखंड सोहावल, मसौधा, बीकापुर और हैरिंग्टनगंज की लगभग 30 किमी. नई सड़क के निर्माण की मांग की गई है। सोहावल के गोरइया देव मंदिर, महादेव मंदिर मोहम्मदपुर, ब्लॉक मसौधा क्षेत्र में बाला पोखर हनुमान मंदिर, सीताकुंड तोरामाफी मंदिरों के सौंदर्यीकरण समेत दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराकर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed