फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सिर्फ 6 रुपये बन सकेगा प्राकृतिक पेय पदार्थ

सिर्फ 6 रुपये बन सकेगा प्राकृतिक पेय पदार्थ

Sat, 20 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ 6 रुपये बन सकेगा प्राकृतिक पेय पदार्थ
सिर्फ 6 रुपये बन सकेगा प्राकृतिक पेय पदार्थ
विज्ञापन

फैजाबाद। गर्मियों के दिनों में अनेक प्रकार के पेय पदार्थों की धूम मची रहती है। यह पेय पदार्थ स्वाद तो देते हैं परंतु कृत्रिम विधियों से तैयार किए गए रसायनों के कारण स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं होते। इन्हीं पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक रूप से तैयार उच्च गुणवत्ता युक्त पेय पदार्थ नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय पाठक ने तैयार किया है। डॉ. पाठक का दावा है कि यह पेय पदार्थ न केवल प्राकृतिक एवं गुणवत्तापूर्ण है, बल्कि इसे बनाना और संरक्षित करना भी सरल होता है।
कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी विभाग में प्राध्यापक पद पर कार्यरत डॉ. संजय पाठक पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं। फ्रूट प्रोसेसिंग पर कार्य करते हुए उन्होंने आम और आंवले के मिश्रण से एक गुणवत्तापूर्ण पेय पदार्थ बनाया है। डॉ. संजय पाठक के अनुसार आंवले का रस 25 प्रतिशत व आम का रस 75 प्रतिशत के मिश्रण से एक ऐसा पेय पदार्थ बनाया गया है, जिसमें विटामिन ए व विटामिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इस पेय पदार्थ में आंवले व आम के औषधीय गुण भी पूरी तरह उपलब्ध होते हैं।
विज्ञापन

लागत कम और सुरक्षित रख सकते ज्यादा दिन
सामान्य विधियों से तैयार इस पेय पदार्थ को तैयार करने में लागत भी कम आती है, इसमें प्राकृतिक तत्व पूरी तरह उपलब्ध रहते हैं। बाजार में उपलब्ध सामान्य कृत्रिम पेय पदार्थों की तुलना में इस पेय पदार्थ को 6 माह अधिक तक संरक्षित रखा जा सकता है। डॉ. पाठक के अनुसार 200 मिलीलीटर पेय पदार्थ बनाने में 5 से 6 रुपये की लागत आती है । इस पर पदार्थ में संरक्षक के तौर पर पोटेशियम मेटा बाई सल्फाइड इसकी मात्रा 300 मिलीग्राम प्रति लीटर होती है। यह रसायन बोतल के खोलने के पश्चात गैस के रूप में उड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed