फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या मामला: पक्षकार चाहते हैं जल्दी निपटे झगड़ा

अयोध्या मामला: पक्षकार चाहते हैं जल्दी निपटे झगड़ा

Sat, 12 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या मामला: पक्षकार चाहते हैं जल्दी निपटे झगड़ा
कहा- अब जल्द हो अयोध्या मसले का समाधान
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या मामले पर अब 5 दिसंबर से डे टू डे सुनवाई होगी। वहीं, अयोध्या मामले में सुनवाई शुरू होने के फैसले का पक्षकारों ने स्वागत किया है और आपसी सहमति के आधार पर मामले के समाधान की भी मुहिम जारी रखने की बात कही है।

पक्षकारों का कहना है कि 5 दिसंबर से मामले में सुनवाई होनी है, इससे पहले हम आपसी सहमति के आधार पर मामले के समाधान का फार्मूला तैयार कर लेंगे, जिसे कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। पक्षकारों का कहना है कि समझौते का फार्मूला तैयार है, बस उसे अंतिम रूप देना बाकी है।
विज्ञापन


जारी रहेगी समझौते की मुहिम : धर्मदास
निर्वाणी अनी के श्रीमहंत व हिन्दू पक्षकार महंत धर्मदास कहते हैं कि हाजी महबूब के साथ मिलकर समझौते की मुहिम चल रही है। समझौते का फार्मूला भी तैयार हो चुका है जिसे सुनवाई के दौरान कोर्ट में भी पेश किया जायेगा। हम इस मामले का समाधान शीघ्र चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान के लिए आगे आए सरकार : महबूब
मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने डे टू डे हियरिंग के निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वह धर्मदास की मुहिम के साथ हैं लेकिन समझौते की बात उन्हीं के बीच होनी चाहिए जो मामले में पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि समझौते के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। इसके लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएं।


अब समाप्त हो अयोध्या मसला : इकबाल अंसारी
बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी का कहना है कि अयोध्या मसले के समाधान की मुहिम यदि हो रही है तो वह स्वागत योग्य है। लेकिन पहले यह तय होना चाहिए कि वार्ता किसके बीच होगी। उन्होंने कहा कि चाहे आपसी सहमति से चाहे कोर्ट के निर्णय से, अब शीघ्र ही अयोध्या मामले का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed