फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एक माह में दो ग्रहण बन रहा शत्रुहंता योग

एक माह में दो ग्रहण बन रहा शत्रुहंता योग

Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक माह में दो ग्रहण बन रहा शत्रुहंता योग
भारत की बढे़गी साख, विरोधी होंगे परास्त : स्वामी हरिदयाल
विज्ञापन

अयोध्या। अगस्त में पड़ रहे दो ग्रहण एवं चार ग्रहों का एक राशि में मिलन पृथ्वी पर उथल-पुथल, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के साथ-साथ भारत की प्रगति व विरोधियों की पराजय का योग बना रहा है। एक माह के भीतर दो ग्रहण पड़ने के कारण भारत में तमाम परिवर्तन होने के आसार हैं।

शनिधाम पीठाधीश्वर ज्योतिष गुरु स्वामी हरिदयाल मिश्र बताते हैं कि अगस्त माह में दो ग्रहण होने के कारण विभिन्न योग बन रहे हैं। बताया कि, विगत सात अगस्त को चंद्रग्रहण लगा था, अब पुन: 21 अगस्त को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसके बावजूद एक माह में दो ग्रहण के चलते कई शुभ व अशुभ प्रभाव होेंगे। स्वामी हरिदयाल मिश्र ने बताया कि, भाद्रपद अमावस्या 21 अगस्त को पूर्ण खग्रास सूर्यग्रहण लगाने जा रहा है। भारतीय समयानुसार 21 की रात्रि 09:21 बजे से रात्रि 02:34 बजे तक ग्रहण का काल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। स्वामी हरिदयाल ने बताया कि, ग्रहण के समय वृष राशि में चार ग्रह राहु, शुक्र, चंद्रमा व मंगल होंगे। राहु-चंद्रमा के योग के चलते ग्रहण लग रहा है। वहीं मंगल का बैठना अशुभ माना जाता है। ग्रहों का ये योग अच्छा संकेत नहीं है।


इससे राजनीतिक उथल-पुथल, आंधी-तूफान, वर्षा आदि से जनहानि हो सकती है। हालांकि शुक्र ग्रह के होने के कारण शत्रुहंता योग भी बन रहा है। जिससे कि, भारत को आंख दिखा रहे चीन को पीछे हटना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed