{"_id":"597b7cca4f1c1b47418b473c","slug":"171501265098-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने टेलीफोन एक्सचेंज पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने टेलीफोन एक्सचेंज पर जड़ा ताला
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के दूरभाष केंद्र की खराबी पर बिफरे उपभोक्ता
अमरगंज (फैजाबाद)। क्षेत्र के अमरगंज बाजार स्थित भारत संचार निगम के दूरभाष केंद्र की खराबी व अफसरों की उदासीनता से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने शुक्रवार दोपहर दूरभाष केंद्र के गेट पर ताला डालकर धरना दिया। ब्राडबैंड कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं ने जुलाई में इंटरनेट न चलने के कारण बिल माफ करने की मांग कर रहे थे।
ज्ञात हो कि करीब एक साल से ये यह एक्सचेंज बिना बैट्री के चलाया जा रहा है, जनरेटर की सुविधा भी न के बराबर है। वहीं एक्सचेंज का विद्युत बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने कनेक्शन काट यिा है। इससे इंटरनेट के साथ साथ मोबाइल सेवा भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
उपभोक्ता अफरोज अली व प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रकरण की शिकायत कई बार प्रधानमंत्री कार्यालय, दूरसंचार मंत्री व स्थानीय सांसद से भी की जा चुकी है किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मौके पर एजीएम एसएस पंडित दूरभाष पर धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उपभोक्ता मौके पर पहुंच लिखित आश्वासन देने की बात पर अड़े रहे।