फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विभाग की लापरवाही पर मुहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

विभाग की लापरवाही पर मुहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही पर मुहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
सड़क पर उतरे मोहल्ले के लोग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजली के झूलते तारों पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। लंबे समय से पावर कॉर्पोेरेशन द्वारा समस्या का निदान न किये जाने पर मोहल्लेवासी सड़क पर उतर आये। फोन पर संबंधित अधिकारी से आश्वासन मिलने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

शहर के कंधारी बाजार की बेबी आइसक्रीम गली, लाजपतनगर कॉलोनी के पीछे रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन लगभग 150 मीटर दूर से दिया गया है। अधिक दूरी होने के कारण बिजली आपूर्ति के लिए ले जाई गई केबिलें जमीन को छूती नजर आ रही हैं। मोहल्लेवासियों ने बीते 12 जून को उक्त समस्या से निजात के लिए अधिशाषी अभियंता को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया और लोग सड़कों पर उतर आये। हरीलाल कनोजिया, दौलत, वीरेंद्र कुमार सोनकर, वेद ने बताया कि यहां घनी आबादी है, बच्चे यहीं पर खेलते रहते हैं, कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग अनदेखी कर रहा है। इस दौरान बच्चेलाल, कलूटे, जितेंद्र, राधेश्याम यादव, कृष्ण कुमार सोनकर, विनोद कुमार, कामता प्रसाद, अनिल, शिवनाथ दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed