{"_id":"594031034f1c1ba30a8b46e2","slug":"171497379075-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन व यश पेपर मिल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन व यश पेपर मिल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान आज
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइये करें रक्तदान, बचाएं चार की जान
अमर उजाला फाउंडेशन व यश पेपर मिल के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप आज
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन व यश पेपर मिल के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर यश पेपर मिल परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसका उद्घाटन डीएम संतोष कुमार राय करेंगे। शिविर में रक्तदान के लिए 100 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
यश पेपर मिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौतम घोष ने बताया कि इस शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. प्रसन्न कुमार, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय व एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया मौजूद रहेंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इससे रक्तदाता को कोई दिक्कत नहीं आती है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिविर के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। रक्तदान कराने के लिए जिला अस्पताल की टीम मौजूद रहेगी।